INDIA गठबंधन में फिर तकरार!!!

INDIA गठबंधन में फिर तकरार!!!

लोकसभा चुनाव से पहले सभी केंद्रीय पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग राज्यों के दौरे करने में व्यस्त हो गए हैं। इसी घड़ी में पंजाब के बठिंडा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक रैली में हिस्सा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 1125 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है और विकास क्रांति दिल्ली में हिस्सा भी लिया है। इस विकास क्रांति रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने इस रैली में एक बड़ा इशारा किया है जिसके बाद इंडिया गठबंधन को लेकर चर्चा जोरों पर होने पर लगी है। इंडिया गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकसभा में पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें हमें दीजिए। उन्होंने कहा कि अपने दिल्ली का काम देखने के बाद पंजाब में हमें वोट दिया और 117 में से 92 सीटों पर विजयी बनाए। उन्होंने कहा कि मेरा दिल कह रहा है कि यहां 117 में से 110 से ज्यादा सीटें आम आदमी पार्टी जीत कर लाएगी। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और एक सीट चंडीगढ़ की है, मेरा जनता से अनुरोध है कि सभी तेरा सेट हमें दीजिए और हमारे हाथ में मजबूती लेकर आइए।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

दिल के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों भगवंत मान द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को देखकर डरी हुई है। समूह विपक्षी पार्टियों मिलकर केंद्र के पास गई और कहा कि यह लोग बहुत कम कर रहे हैं उनके विकास के काम को रोको। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गंदा काम किया और पंजाब की सेहत का और सड़कों का पैसा रोक दिया। केंद्र सरकार ने नांदेड़ साहिब, हजूर साहिब और पटना साहिब जाने वाली ट्रेन में देने से भी इंकार कर दिया। 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...