दो अंतर्राज्यीय चोर एवं एक ज्वेलर्स गिरफ्तार, तीन फरार

तीन सालों से अलग-अगल जिलों में घूम-घूमकर कर रहे थे चोरी

 दो अंतर्राज्यीय चोर एवं एक ज्वेलर्स गिरफ्तार, तीन फरार

धमतरी, कांकेर, कोंडागांव के सूने मकानों एवं शराब दुकानों में की चोरी
धमतरी। धमतरी, कांकेर, कोंडागांव जिलों में घूम-घूमकर वहां के सूने मकानों एवं शराब दुकानों में चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तीन अन्य चोर फरार हैं। यह चोरी वर्ष 2022 से लेकर फरवरी 2024 तक चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा। आरोपितों से सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल चार लाख 32 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। चोरी के जेवरात खरीदने वाले धार के एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी 2024 की रात धमतरी की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के एक सूने मकान में अज्ञात चोर ताला तोड़कर अंदर गए। सोने-चांदी के जेवरात एवं नकद राशि चोरी कर फरार हो गये। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में घटनास्थल के आसपास तीन व्यक्ति का संदिग्ध रूप से घूमते दिखे। आरोपितों की फोटो सोशल मीडिया व्हाट्सप्प, टेलीग्राम के माध्यम से भेजकर पतासाजी की गई। ग्रुप के माध्यम से पुलिस को पता चला कि फोटो आरोपित गणपत निवासी टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश की है। पुलिस टीम गठित कर जिला धार मध्यप्रदेश भेजा गया।

आरोपित गणपत मोहनिया को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी आरोपित कलम सिंह, नूर सिंह मोहनिया, कैलाश कटारे, सरदु कटारे के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपित गणपत मोहनिया 42 वर्ष निवासी कोसमिया घाटी पूरा खाकरिया, कलम सिंह मंडले 42 वर्ष निवासी ग्राम पिपलदा थाना गंधवानी मध्यप्रदेश, थाना टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स दीपक सोनी 27 वर्ष निवासी बाग थाना बाग तहसील कुक्षी जिला धार मध्यप्रदेश को पुलिस गिरफ्तार कर धमतरी लाया गया है। तीन आरोपित नूरसिंह मोहनिया 25 वर्ष निवासी कोसमिया घाटी पूरा खाकरिया, कैलाश कटारे निवासी देहलघटा पंचायत चंपिया एवं सरदु कटारे निवासी देहालघटा पंचायत चुमपिया थाना टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश फरार है।

इन स्थानों पर चोरी की                                                                                                               वर्ष 2024 को 21 फरवरी की रात्रि में कोंडागांव मकान से सोने-चांदी के जेवरात एवं नकद राशि चोरी की। इसी रात्रि कोंडागांव के शराब दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की। पास के घर के आंगन में रखी मोटरसाइकिल को चोरी कर उसमें सवार होकर तीनों रायपुर जाने निकले। रास्ते में ही मोटरसाइकिल को छोड़कर मध्यप्रदेश चले गए। अगस्त 2022 में गुजराती कालोनी धमतरी के एक सूने मकान में चोरी की थी। मई 2023 में विवेकानंद कालोनी धमतरी तथा दिसंबर 2023 में कांकेर के देशी-विदेशी शराब दुकान में चोरी की।






Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , दहेज प्रताड़ना का आरोप  विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , दहेज प्रताड़ना का आरोप
बिहार : बेतिया में लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरौरा गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या...
वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक बनाये गये शान्तिदास शंखवार
CRPF जवान की टिकट को लेकर कांवड़ियों से कहासुनी मारपीट में बदली
नेक कार्य करके बेजुबान जानवरो की सेवा करने वाले हुए सम्मानित
कौशाम्बी में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को दीया आयुष्मान कार्ड 
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें
 ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी चार श्रद्धालुओं को टक्कर , हादसे में एक की मौके पर मौत