पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की हुई गिरफ्तारी
राजनांदगांव । राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के मामले में तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि, आरोपितों ने गोला फेंक समेत दूसरे इवेंट में अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाए थे। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। राजनांदगांव एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने आज शुक्रवार को बताया कि, पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया जो की राजनांदगांव की आठवीं बटालियन में चल रही थी, उसमें एफआईआर किया गया था, जिसमें अभ्यार्थियों के गलत तरीके से नंबर बढ़ाने की बात कही गई थी। पूर्व में गिरफ्तारियां की गई थी। वर्तमान में तीन गिरफ्तारियां और की गई हैं, जिसमें जो टेक्निकल कंपनी थी उनके कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आरोपित फवेंद्र चनापा, विशाल यादव और यशवंत उइके हैं। ये लोग अभ्यर्थियों को गलत तरीके से नंबर बढ़ाने का काम किया है। इस संबंध इनके खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि, राजनांदगांव जिले में 16 नवंबर 2024 से पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरु हुई थी। इसके बाद से ही लगातार भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। इसके बाद लालबाग थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।एफआईआर दर्ज करने के बाद जब जांच शुरु हुई तो एक आरक्षक ने खुदकुशी कर ली। इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ा। आरक्षक के सुसाइड के बाद पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरक्षकों को गिरफ्तार किया जो भर्ती प्रक्रिया में शामिल थे। इसके बाद सभी के निशानदेही पर आठ अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें हैदराबाद टेक्निकल टीम के कर्मचारी और अभ्यर्थी भी शामिल थे। वहीं गुरुवार को पुलिस ने टेक्निकल टीम के ही तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को भी गिरफ्तार किया। एएसपी की माने तो ज्यादातर शिकायत गोला फेंक और लॉन्ग जंप में आई थी, जिसमें नंबर बढ़ाने की बात कही गई थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
