पांच साल का कार्यकाल रहा सुखद, महापौर ने जताया सबका आभार
धमतरी। नगर निगम धमतरी के सभागार में पांच जनवरी को महापौर विजय देवांगन और पार्षदों ने पांच वर्ष के कार्यकाल को पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की। कार्यकाल के अंतिम दिवस में उन्होंने निगम की जनता सत्ता व विपक्ष की जनता का आभार माना। उन्होंने कहा कि धमतरी निगम के पांच साल के कार्यकाल में से दो साल कोरोना में निकल गए। बाकी बचे तीन साल में कई विकासपरक कार्य किए गए। आगे कहा कि चौपाटी निर्माण, पौनी पसारी योजना, मितान सेवा के साथ ही शहर में हाई मास्क, महिला समूहों को बर्तन बैंक, मीटर लगाने के लिए निगम की एनओसी को खत्म करना कुछ महत्वपूर्ण कार्य रहे। किसी भी वार्ड के साथ विकास कार्यों को लेकर भेदभाव नहीं किया गया। कई ऐसे वार्ड हैं, जहां विकास कार्य करने कुछ भी काम नहीं है, वहीं कुछेक वार्ड ऐसे हैं, जहां काफी कार्य की आवश्यकता है।
नगर निगम महापौर ने कहा कि शहर में पेयजल को लेकर विस्तार से कार्य किए गए हैं। जल आवर्धन योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। शहर के 40 वार्डों में आगामी 25 साल तक पेयजल की समस्या नहीं होगी। गोकुलनगर, बस स्टेंड, औद्योगिक नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और शहर के चार रोड, आडिटोरिय का कार्य शेष रह गया है। इस दौरान नगर निगम के स्पीकर अनुराग मसीह, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, कमलेश सोनकर, चोवाराम वर्मा, अवैश हाशमी, पार्षद दीपक सोनकर, नीलू पवार, मुकेश्वरी साहू, राही नारायण यादव, पूर्णिमा रजत, सविता कंवर, गीतांजली महिलांगे, ममता शर्मा, सोमेश मेश्राम आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
