वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत, पेयजल व्यवस्था चरमराई

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत, पेयजल व्यवस्था चरमराई

धमतरी। सिंचाई विभाग द्वारा भाठागांव के पास विभागीय कार्य चलने के कारण नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी थी। इसके चलते धमतरी शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी नहीं भर पाया। नतीजा शहर में शाम को पानी आपूर्ति नहीं हो पाई,और पानी के लिए लोग परेशान होते रहे। सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी आपूर्ति होते ही शहर में पेयजल की आपूर्ति शुरू हो पाई। जानकारी के अनुसार रविवार को सिंचाई विभाग द्वारा भाठागांव के पास विभागीय कार्य चलने के कारण नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी थी। इसके चलते शहर की पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दानीटोला में नहर से पानी भरा जाता है। इसके बाद यहां पानी को फिल्टर कर वार्डों तक पहुंचाया जाता है। पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण शहर 40 वार्ड में से अधिकांश में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। टेपनलों से पानी नहीं आ रहा था। आनन फानन में नगर निगम ने शहर में सूचना जारी कर नागरिकों को सूचना दी। बाद में टैंकर से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति की। सोमवार से पेयजल की व्यवस्था सुचारू से शुरू हुई। नगर निगम के इंजीनियर कामता नागेंद्र ने बताया कि रविवार को सिंचाई विभाग द्वारा भाठागांव के पास विभागीय कार्य चलने के कारण नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी थी। इसके चलते शहर में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई। अब पूर्ववत पेयजल की आपूर्ति हो रही है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा सरकार ने गौशालाओं का बजट बढ़ाकर किया 500 करोड़: अरविंद शर्मा भाजपा सरकार ने गौशालाओं का बजट बढ़ाकर किया 500 करोड़: अरविंद शर्मा
गांव पहरावर स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, 11 लाख गौशाला को देने की घोषणा
फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन सहित युवक को किया गिरफ्तार
चंपारण में 6 साइबर फ्राॅड गिरफ्तार, पाकिस्तान एवं नेपाल से कनेक्शन आया सामने
2.5 करोड सायबर ठगी के मामले में नागदा से 6 आरोपी गिरफ्तार
धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी
हाई काेर्ट के आदेश के बाद महिला फार्मेसिस्ट बर्खास्त, गलत हलफनामा देने का आराेप
रामानुजगंज में लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय का सफल ऑपरेशन, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि