बस्तर जिले में परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के अंतर्गत हिन्दी की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बारहवीं कक्षा के लिए हिन्दी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के प्रेरणा हॉल में आज शनिवार काे आयोजित एक विशेष कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर मनीष वर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

इस प्रशिक्षण सत्र में न केवल परीक्षा के सामान्य संचालन, बल्कि परिवहन और थाने में सुरक्षा के कड़े मानकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए नियुक्त परिवहन अधिकारियों को उनके विशेष दायित्वों के प्रति सजग किया गया। निर्देशानुसार सभी परिवहन अधिकारियों को अपने निर्धारित रूट के थानों से भली-भांति अवगत रहना होगा और समन्वय केंद्र से रूट चार्ट के अनुसार केंद्राध्यक्षों व सील्ड पेटियों के साथ थानों तक पहुंचकर सामग्री जमा कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके साथ ही उन्हें संबंधित थाना प्रभारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, आवश्यक प्रपत्र सौंपने और केंद्राध्यक्षों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूर्ण होने के पश्चात नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए थाने में नियुक्त पर्यवेक्षक अधिकारियों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया।

प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि पर्यवेक्षण अधिकारी केंद्राध्यक्षों के थाने पहुंचने से पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उनकी देख-रेख में ही केंद्राध्यक्षों द्वारा प्रश्नपत्रों के पैकेट निकाले जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा के लिए उपयोग होने वाले 'वन टाइम लॉक' के यूनिक नंबर का मिलान करना अनिवार्य होगा। साथ ही समय-सारिणी से मिलान कर यह पुष्टि की जाएगी कि सही विषय के ही पैकेट निकाले जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि की गुंजाइश न रहे। जिले के 91 परीक्षा केंद्रों के लिए आयोजित इस सघन प्रशिक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड परीक्षा 2026 के सफल संपादन हेतु प्रशासन 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहा है। मानक संचालन प्रक्रिया के कड़ाई से पालन के साथ ही अधिकारियों को यह विश्वास दिलाया गया है कि एक सुव्यवस्थित तंत्र ही छात्र हित में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करेगा।


संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस