कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, बाल-बाल बचे यात्री
By Mahi Khan
On
धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम बिरेझर के पास एक तेज रफ्तार सूमो कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसा से उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कार में 10 लोग सवार थे, इनमें चार लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। बिरेझर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दो मार्च को दंतेवाड़ा से खरोरा जा रही सूमो कार अनियंत्रित होकर बिरेझर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर खेत में जाकर पलट गई। इस घटना से वाहन में सवार लोग बमुश्किल वाहन से बाहर निकले। चार लोग घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सभी दंतेवाड़ा से घूमकर वापस खरोरा लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
10 Jul 2025 06:49:51
फ़िरोज़ाबाद, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ,राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन विद्युत तकनीकी कर्मचारी
टिप्पणियां