नगर पालिका अध्यक्ष पद सहित भाजपा के 13 व कांग्रेस के सात पार्षद व एक निर्दलीय चुनाव जीते

नगर पालिका अध्यक्ष पद सहित भाजपा के 13 व कांग्रेस के सात पार्षद व एक निर्दलीय चुनाव जीते

बेमेतरा। बेमेतरा नगर पालिका परिषद से भाजपा के विजय सिन्हा लगभग 1100 मतों से विजयी हुए हैं। जबकि यहां से भाजपा के 13 पार्षद व कांग्रेस के सात पार्षद व एक निर्दलीय अपना चुनाव जीत गए हैं। नगर पंचायत थानखमरिया भाजपा अध्यक्ष उम्‍मीदवार अनीता चंदन अग्रवाल ने 2304 जीत दर्ज कराई है जबकि यहाँ से भाजपा के 11 पार्षद और कांग्रेस के चार पार्षद ने भी जीत हासिल की है। दाढ़ी नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष भारती सूरज साहू 1126 मतों से जीते हैं। भाजपा से समर्थित 11 पार्षद और कांग्रेस के 03 पार्षद चुनाव जीत गए हैं। जबकि निर्दलीयों प्रत्याशियों ने भी अपने चुनाव जीत गए हैं।

नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय उम्‍मीदवार सिद्धांत चौहान ने 287 मत से भाजपा को पराजित किया है।जबकि वार्डों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। जबकि 12 पार्षद भाजपा, 3 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुए हैं। नगर पंचायत भिभौरी में भाजपा के उम्‍मीदवार संदीप परगनिया ने 600 मतों से विजय हासिल किया है।जबकि 8 भाजपा के पार्षद,कांग्रेस के 4 पार्षदों और 3 निर्दलीय पार्षदों ने भी जीत हासिल की है। नगर पंचायत देवकर में निर्दलीय उम्‍मीदवार सुरेश सीहोर जीते हैं। जबकि भाजपा के 8 पार्षद और कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत गए हैं।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर श्री गुरु तेग बहादुर जी...
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता को किया गया गिरफ्तार
थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
श्रावण मास /काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां - नितेश शर्मा