सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर , एक हेड कांस्टेबल शहीद

 मुठभेड़ जारी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अबूझमाड़ :छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को AK-47, SLR और अन्य स्वचालित हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम शहीद हो गए हैं। फिलहाल, मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में DRG (District Reserve Guard) और STF (Special Task Force) के जवानों की तैनाती की गई है। इस ऑपरेशन में 4 जिलों के सुरक्षाबल शामिल हैं।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में चल रही है, जो इन दोनों जिलों के सीमांत क्षेत्र में स्थित है। IG बस्तर पी सुंदरराज ने इस अभियान की जानकारी दी और बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना किया गया था। मुठभेड़ की शुरुआत तब हुई जब सुरक्षाबल शाम 6:00 बजे के आस-पास क्षेत्र में पहुंचे और नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। IG बस्तर पी सुंदराज ने बताया कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। ऑपरेशन में चार जिलों की DRG और STF शामिल हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र