पबजी के चक्कर में गई जान, ईयरफोन लगाकर खेल रहे थे किशोर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बेतिया: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पबजी गेम खेलने के चक्कर में तीन किशोरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पर बैठकर तीन किशोर पबजी खेल रहे थे। इस दौरान तीनों ने कान में ईयरफोन भी लगा रखा था। इसी बीच ट्रेन आ गई और आवाज नहीं सुन पाने की वजह से तीनों किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में तीनों किशोरों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेन से कटकर हुई मौत
दरअसल, बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोला के पास स्थित रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की है। मृत किशोरों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम और हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है।

संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक ये खबर भी पढ़े : संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

कान में लगाया था ईयरफोन
बताया जा रहा है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी। इसी दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी गेम खेल रहे थे। तीनों किशोरों ने कान में ईयरफोन लगाया हुआ था, जिससे ट्रेन आने का पता नहीं चला। ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई देने की वजह से तीनों किशोर घटना के शिकार हो गए और मौत के मुंह में समा गए। घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ (वन) विवेक दीप एवं आरपीएफ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी गए हैं। सभी परिजन अपने-अपने मृत बच्चों के शव को अपने साथ लेकर घर चले गए। काड़ी मशक्कत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार