जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी, अब तक 11 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पटना। बिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते छह दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सोमवार देर रात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा वार्ड नंबर 29 निवासी जितेंद्र शाह की मौत के साथ यह आंकड़ा और बढ़ गया।

जितेंद्र शाह की मौत ने उनके परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनके निधन से उनकी पांच बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मृतक की बेटी रानी कुमारी ने बातचीत में आरोप लगाया कि 1 अप्रैल की रात पड़ोसी संजीत शाह ने उनके पिता को शराब पिलाई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अंततः उनकी मौत हो गई। उन्होंने इसे आपसी दुश्मनी का मामला बताया है।

वहीं, पत्नी ललीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही हैं कि अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा, क्योंकि घर में पांच बेटियां हैं और जितेंद्र ही एकमात्र कमाने वाले थे।

इस जहरीली शराब कांड में मौतों का सिलसिला 2 अप्रैल से शुरू हुआ था। 4 अप्रैल तक चंदू कुमार, प्रमोद कुमार, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, लालकिशोर राय, संपत साह और लड्डू साह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद 5 अप्रैल को मो. इलियास अंसारी, लड्डू साह (बालगंगा) और जोधा मांझी की मौत हुई। 6 अप्रैल की रात जितेंद्र शाह की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि करीब 15 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 6 लोगों की आंखों की रोशनी जाने की भी सूचना है, जो इस घटना की भयावहता को दर्शाता है।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक चौकीदार भी शामिल है। सोमवार को दो आरोपितों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। इन पर जहरीली स्प्रिट बेचने का आरोप है। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है और अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

भागलपुर में गंगा का भीषण कटाव, नदी में समाए कई घर ये खबर भी पढ़े : भागलपुर में गंगा का भीषण कटाव, नदी में समाए कई घर

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार