बिहार में सियासी हलचल तेज,अगले 48 घंटे अहम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल अपने चरम पर है और आने वाले 48 घंटे बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं। नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

इसी कड़ी में बिहार के राज्यपाल ने पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को सोमवार सुबह लोकभवन तलब किया, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

स्थायी पद की मांग को लेकर आज भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : स्थायी पद की मांग को लेकर आज भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

बिहार में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक को नई सरकार के गठन की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री आवास 1 अण्णे मार्ग पर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री वहां पहुंचे, जिनमें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी शामिल हैं।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए 14 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचेंगे। पार्टी ने उन्हें इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत