कटिहार में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएसओ

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कटिहार। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण गैस आपूर्ति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। कटिहार में तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार जिले में तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं, जिनके पास 13697 घरेलू LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को 5919 गैस सिलेंडर की बुकिंग के विरूद्ध 4704 सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 और 239026 पर संपर्क करने को कहा है, जहां किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायता उपलब्ध है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए 16 धावा दलों का गठन किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 460 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है और 5 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत