मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे 74वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे 74वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे आज उनके 74वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जन कल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने एक्स पर लिखा है-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है। योगी आदित्यनाथ के अलावा नितिन गडकरी, चिराग पासवान, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर अग्रिम बधाई दी गई। सदन के सदस्याें ने मेज थपथपा कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को अपनी सीट से ही अभिवादन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आम से लेकर खास सभी अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां - नितेश शर्मा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां - नितेश शर्मा
बस्ती (भानपुर) - ग्रामीण क्षेत्र के युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए शनिवार को नगर पंचायत भानपुर के जगदीशपुर वार्ड...
संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक प्रणाली पर भाजपा के चक्रव्यूह को नाकाम करेगी कांग्रेस- मोना
डीएम की अध्यक्षता में थाना अलापुर में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्धारा विदाई समारोह का आयोजन
पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
एक्टिंग वर्कशॉप ड्रामा बड्स का समापन, बच्चों ने सीखे अभिनय के गुर
जिला अस्पताल में स्थापित हो बेरा टेस्ट मशीन - डॉ मनोज सिंह