नीलगाय के आतंक से किसान परेशान, खेत मैंलेज फसलों को रौंद रहा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

अररिया। जिले के नरपतगंज और भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कई गावों में नीलगाय का आतंक है। नीलगाय फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है। इसका आतंक इतना बढ़ गया है कि किसानों का कमर तोड़ कर रख दिया है। फसल चरने के अलावा उसे रौंदकर तहस-नहस कर दे रहा है।

झुंड के झुंड खेतों में विचरण कर रहे इन जंगली जानवरों से किसानों के सामने बचाव के कोई उपाय नजर नहीं आ रहे हैं। लहलहाती फसलों की नुकसान को देख किसान बेचैन हो उठे हैं।

नरपतगंज और भरगामा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हैं। चारों तरफ फैले ये जंगली जानवर किसानों के सैकड़ों एकड़ खेत में लगी मकई,गेहूं समेत अन्य फसलों को चबा चुके हैं।किसानों का कहना है कि अब तो इनकी गतिविधियां प्रखंड के अमूमन सभी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। खेतों में लहलहाती फसल को देख एक तरफ किसान अपने को ख़ुशी से फूले नही समा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नीलगायों का कहर खेतो में लहलहाती फसलों को बर्बाद करने पर कटिबद्ध है।

प्रखंड क्षेत्रो में रबी,दलहन तेलहन व सब्जी की खेती होती है। वहीं अच्छी पैदावार की उम्मदी लगाए किसानों के अरमानों पर नीलगायों के आतंक से अच्छी उपज की आस लगाए किसानों के सपना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान अनिल सिंह,सरोज सिंह,बाबूल सिंह,युवराज यादव,संजीव यादव,सरोज सिंह,रमेश भारती,बबलू सिंह,आशीष सोलंकी आदि का कहना है कि वर्तमान समय में किसानों का सबसे अधिक नुकसान नीलगाय से हो रहा है। जैसे हीं फसल का लहलाहना शुरू हुआ है वैसे हीं लगातार झुंड की झुंड नीलगाय खेतों में घूमती नजर आने लगी हैं और कई एकड़ में लगी फसलों को पल भर में चट कर जाती हैं।

उन्होंने बताया कि लहलहाती फसलों को नीलगाय पलक झपकते हीं रौंदकर और खाकर बर्बाद कर देता है और बेवस किसान अपनी महीनों की मेहनत और पूंजी को लूटने का तमाशा देखते रह जाते हैं। इस बाबत डीएफओ संजीव रंजन से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व हीं पंचायत के मुखिया को पावर दे दी गई है कि वे शूटर बुलाकर उसे मरवा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत