अवैध क्लिनिक व जांच केंद्रों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, तीन संस्थान सील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है।

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में नामित दंडाधिकारियों की उपस्थिति में प्रखंड आंदर में चल रहे अमन क्लिनिक, कृष्णा अल्ट्रासाउंड तथा विकास डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाए, खेतों में लहराई धान की फसल ये खबर भी पढ़े : बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाए, खेतों में लहराई धान की फसल

अनुमंडल पदाधिकारी, सीवान सदर की जांच रिपोर्ट में इन सभी संस्थानों को क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम 2010 के तहत पूरी तरह अवैध पाया गया है ।

जांच में स्पष्ट हुआ कि ये प्रतिष्ठान बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे और अधिनियम की धारा 11, 37 एवं 38 का खुला उल्लंघन कर रहे थे. इसके साथ ही बिहार क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट नियमावली 2013 तथा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था.

जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं । इनमें अयोग्य कर्मियों द्वारा इलाज, जीवन रक्षक उपकरणों की कमी, चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही तथा अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी शामिल है ।

प्रशासन ने इसे आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया है । जिला प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे मामलों में कारण बताओ नोटिस देने से जनहित प्रभावित हो सकता है, इसलिए बिना पूर्व सूचना के सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है ।

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया कि अवैध जांच घरों और डायग्नोस्टिक केंद्रों को संचालन की अनुमति नहीं दी जा सकती ।

डीएम के निर्देश के अनुसार शुक्रवार को नामित दंडाधिकारियों की मौजूदगी में इन तीनों संस्थानों को सीलबंद किया गया । सील के दौरान यह ध्यान दिया गया कि भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से नजदीकी वैध अस्पतालों में भेजा जाए तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई.

संबंधित संचालकों को 27 अप्रैल 2026 तक अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है । निर्धारित समय तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय निर्णय लेते हुए विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार