असम के ढेकियाजुली, टिहू और नलबाड़ी में अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार
गुवाहाटी । भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम के ढेकियाजुली, टिहू और नलबाड़ी में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम गुवाहाटी पहुंचे थे।
उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इस रोड शो ने चुनावी माहौल को और अधिक गति दे दिया। शाह आज टिहू में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।
आज वे असम सरकार के मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी जयंतमल्ल बरुवा, चंद्रमोहन पटवारी तथा अशोक सिंघल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रमों की व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
