चेन्नई ने घर में दर्ज की दूसरी धमाकेदार जीत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीयल: आईपीयल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी शिकस्त दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता की इस सीजन यह 5 मैचों में चौथी हार है। वहीं, चेन्नई की टीम सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही।


इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

बंगाल में CJP का डीएम कार्यालय घेराव अभियान, पुलिस-वाटर कैनन तैनात ये खबर भी पढ़े : बंगाल में CJP का डीएम कार्यालय घेराव अभियान, पुलिस-वाटर कैनन तैनात

चेन्नई की की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 जबकि आयुष म्हात्रे के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। कोलकाता की बल्लेबाजी की बात की जाए, तो सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। रमनदीप ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, अंशुल कंबोज को 2 सफलता मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद घर में लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है। इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। अब कोलकाता को हराकर CSK ने अपने खाते में 4 पॉइंट कर लिए हैं और MI से एक पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गई है। 

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का शर्मनाक अभियान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीम ने 5 मैचों में से 4 गंवाए हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें सिर्फ एक अंक मिला।ऐसे में KKR अब अपने अगले मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस