दुद्धी उप चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत
भाजपा के श्रवण कुमार को 2996 मतों से दी मात
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव 2024 के साथ हुए दुद्धी विधान सभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ ने निकटतम प्रतिद्वन्दी श्रवण कुमार गोड़ को 2996 मतो से हराकर विजय श्री हासिल कर लिया। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को जहां 82164 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार को 79168 मत पाकर संतोष करना पड़ा। 14 टेबलो पर निर्धारित समय सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुयी कुछ समय बाद ही लोग रूझान जानने के लिए अपने सगे संबंधियों एवं जानने पहचानने वालों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया।
पहले राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार 1897 मत मिले वहींे सपा प्रत्याशी विजय सिंह को 506 मत ही मिले इस प्रकार 1391 मतो से पछाड़ दिया करीब 15 राउण्ड तक दोनों के बीच अन्तर बना रहा। उसके बाद हुयी मतगणना में सपा प्रत्याशी बढत बनानी शुरू किया जो अन्त तक बनी रही। 26 राउण्ड में हुयी मतगणना में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विजय सिंह 82164 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार को 79168 मत ही मिल पाया अन्त में सपा प्रत्याशी को 2996 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।
टिप्पणियां