सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंति काफी धूमधाम के साथ मनाई गई
By Bihar
On
भभुआ (कैमूर): आधुनिक भारत में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाली राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती भूपेश गुप्त महाविद्यालय भभुआ में प्रधानाचार्य डॉ रामराज सिंह की अध्यक्षता में तथा दर्शनशास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ रामराज सिंह के संचालन में बुधवार को हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर रामराज सिंह ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले महिला शिक्षक के रूप में सर्वप्रथम महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तन मन से कार्य किया, जो हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत थी। वहीं प्रो अनिल सिंह कुशवाहा प्रदेश महासचिव जदयू बिहार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने समाज से लड़कर महिला शिक्षा के लिए कार्य किया, जो हम लोगों के लिए आदर्श है। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ तेज पति सिंह ने कहा कि फूल दम्पति हमारे भारतवर्ष के प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में कार्य कर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गयी है। इनका कृतित्व अवर्णनीय है। डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले द्वारा भारत के शिक्षा जगत में किए गए योगदान को देखते हुए सरकार को राष्ट्र माता घोषित कर देना चाहिए, कारण कि उन्होंने भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समाज से लड़कर महिलाओं को बढ़ाने का काम किया। भारत में इनका योगदान शिक्षा जगत में सर्वोपरि है। इस मौके पर डॉ राम सिहासन सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉक्टर धनपत सिंह, प्रोफेसर अजमुद्दीन अंसारी, डॉ विकास सिंह, डॉक्टर संजय कुमार, डॉ राम लाल सिंह, डॉ श्रीनिवास सिंह, डॉ उर्मिला कुमारी, प्रेमलता कुमारी, लालमणि सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, गंगा सिंह, राधेश्याम सिंह, डॉ श्यामा सिंह, आदि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 08:22:35
मैड्रिड। स्पेनिश फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड के नए साइनिंग मैटेओ रुगेरी ने कहा है कि जब क्लब ने उनसे संपर्क...
टिप्पणियां