उन्नाव में हैट्रिक की तैयारी में साक्षी महाराज, सपा के अन्नू टंडन पिछड़ी

लखनऊ। उन्नाव संसदीय सीट पर भाजपा के प्रत्याशी साक्षी महाराज तीसरी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। साक्षी का मुकाबला समजावादी पार्टी की अन्नू टंडन से है। पिछले दस सालों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। बता दें, चुनाव आयोग के तीन बजे तक आंकड़ों के मुताबिक, साक्षी महाराज अपने निकटमत प्रतिद्वंदी सपा के अन्नू टंडन से आगे चले रहे हैं।

हैट्रिक लगाएंगे साक्षी महाराज-
2014 और 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज ने भाजपा की टिकट पर यहां जीत का कमल खिलाया। 2014 में साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अरुण शंकर शुक्ला को 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। वहीं 2019 में साक्षी महाराज दूसरी बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे। इस चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा के साक्षी महाराज को 4 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 2024 के चुनाव में साक्षी महाराज तीसरी बार भाजपा ने साक्षी महाराज पर विश्वास व्यक्त कर, उन्हें मैदान में उतारा।

साक्षी महाराज ने बढ़ाई बढ़त
चुनाव आयोग के 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार करीब 29 हजार वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की अन्नू टंडन से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह रुझान नतीजों में तब्दील होगा तो साक्षी महाराज हैट्रिक के साथ इतिहास रचेंगे।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर तमिल एक्टर अजीत कुमार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया पद्म भूषण सम्मान मिलने पर तमिल एक्टर अजीत कुमार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया
चेन्नई। तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म भूषण पुरस्कर से सम्मानित करने क ऐलान...
जिले में धूमधाम से मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
गाजियाबाद की बेटी बिग बॉस सेलिब्रिटी हेमा शर्मा (वायरल भाभी) हुईं मीडिया से रूबरू
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 46 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
जिले के 1400 मरीज को गेल इंडिया ने गोद लेकर बाटी पोषण सामग्री
एसएसबी भिनगा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच का आयोजन
#हरदोई-गणतंत्र दिवस की धूम: मदरसों में तिरंगा लहराया