आज का राशिफल 4 जनवरी 2025 :  इन राशियों के काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मेष  
नयी जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। नई योजनाओं में धन खर्च कर सकते हैं।साझेदारी वाली परियोजनाओं को शुरू करने में कामयाबी मिलने की सम्भावना है।  यदि आप एकाग्र होकर काम करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त कर पायेंगे।

वृषभ 
छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।लम्बे समय से जिन चीजों का इन्तजार कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो जायेंगी। आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। घरेलू परेशानी दूर होगी।

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत ये खबर भी पढ़े : 2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

मिथुन 
 किसी रिश्तेदार के सेहत की चिन्ता रहेगी।  आपको बेमन से यात्रा करनी पड़ सकती है।धन के लेन-देन में दिक्कत हो सकती है। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण कारोबार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है।

कर्क  
 अपने अहंकार की वजह से सम्बन्ध खराब न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभरेंगे।उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, लापरवाही बिल्कुल भी न करें। ऑटो सेक्टर में लाभ हो सकता है।

सिंह  
 लवमेट्स के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। आप अपने सभी काम काफी आसानी से पूरे कर पायेंगे। व्यापार की कठिन परिस्थितयों को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं।

कन्या 
मन में कुछ नये रचनात्मक आइडियाज़ आयेंगे।  नये कारोबार की आप शुरूआत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में रूचि ले सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।

तुला 
 व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। गूढ़ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक  
योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।  गलतफहमी की वजह सम्बन्धों में कटुता आ सकती है।कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। आपको दूर रहना चाहिये। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। आलस्य छाया रहेगा।

धनु  
 आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं।कार्यक्षेत्र में आपको ध्यान देना होगा। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

मकर
 परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आप किसी पुरानी बात को याद करके खुश होंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। शनि की कृपा रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की सम्भावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ  
मन में नए विचार आएंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी।छात्र अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आमदनी के स्रोत मजबूत होंगे।

मीन 
 ससुराल पक्ष से सम्बन्ध अच्छे रखें।अपनी सेहत की अवहेलना न करें। भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीयता रखने की जरूरत है। बाइक या कार चलाते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष को बिल्कुल भी नजरअन्दाज न करें। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी निजी बातें व सूचनायें शेयर न करें।
पं सुभाषपाण्डेय

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत