ई खसरा एप से होगी रबी फसलों की पड़ताल

ई खसरा एप से होगी रबी फसलों की पड़ताल

हाथरस। कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रबी सीजन 2023-24 ई खसरा पड़ताल मोबाइल एप का शुभारम्भ एवं सर्वेयर (लेखपाल, प्राविधिक सहायक कृषि) वेरीफाइयर (राजस्व निरीक्षण) का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से दिया गया।
जनपद में खरीफ में 10 ग्रामों में ई पड़ताल का कार्य करने वाले प्राविधिक सहायक कृषि, लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खरीफ में 10 ग्रामों में ई खसरा पड़ताल मोबाइल एप से कराई गई थी। रबी फसलों की पड़ताल शतप्रतिशत ई खसरा पड़ताल मोबाइल एप से कराई जाएगी।
कार्यक्रम में  ब्लाक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राजेश कुरील, डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार, उप कृषि निदेशक हंसराज, जिला कृषि अधिकारी आर0के0 सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट संजय कुमार, प्रज्ञा यादव, कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियो ने प्रतिभाग किया गया।

 
 
Tags: Hathras

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विद्युत उप केन्द्र एस एन फीडर पर विद्युत कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति ने निजी करण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन विद्युत उप केन्द्र एस एन फीडर पर विद्युत कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति ने निजी करण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
    फ़िरोज़ाबाद, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ,राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन विद्युत तकनीकी कर्मचारी
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की माैत और पांच घायल
सरकार का दावा- इस साल 50 हजार नौकरियां मिलेंगी
राशिफल : 10 जुलाई, जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी
ट्रैक्टर पलटने से चालक सह मालिक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बेहोश कर चोरी करने के मामले में महिला गिरफ्तार