असम चुनाव मे पीएम मोदी ने किया संबोधित,नारी शक्ति वंदन बिल में होगा संशोधन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बरपेटा (असम)। असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरपेटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की रणनीति को विस्तार से रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भाजपा-एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है और इसी भरोसे पर जनता का समर्थन मिल रहा है। सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इसे पेश करने की तैयारी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कराने में सहयोग करें। 

नारी शक्ति:2027 में डिंपल बनेंगी सपा का चेहरा ! ये खबर भी पढ़े : नारी शक्ति:2027 में डिंपल बनेंगी सपा का चेहरा !

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून से किसी भी राज्य या क्षेत्र को नुकसान नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी को सशक्त बनाया जाएगा। पीएम मोदी ने असम की महिलाओं से भी आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करें और इसे आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना अभूतपूर्व है। 

उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब भाजपा के पक्ष में बन रहे माहौल और जनता के विश्वास को दशार्ता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह दीर्घकालिक विकास की सोच के बजाय अल्पकालिक लाभ और भ्रष्टाचार की राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा एक दीर्घकालिक दृष्टि के साथ विकसित असम और विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत