अब बंगाल के सुदूरवर्ती सुंदरबन के गांव में बाघ का आतंक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के गोरी इलाके में बाघ के घुसने से लोगों में डर का माहौल है। सुंदरबन के पास स्थित कुलतली के श्रीकांत पल्ली और किशोरीमोहनपुर गांवों में सोमवार को बाघ के घुसने से दहशत फैल गई। गांव के पास जंगल से आने वाले इस बाघ की पहचान उसकी पदचिन्हों और दहाड़ से की गई। उसे मंगलवार सुबह तक नहीं पकड़ा जा सका है। दक्षिण 24 परगना की प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) निशा गोस्वामी ने बताया, "सोमवार को हमें सूचना मिली कि एक बाघ गांव में आ गया है। वनकर्मियों ने देर शाम तक स्थानीय निवासियों की मदद से जाल लगाकर इलाके को घेर लिया है।" उन्होंने यह भी बताया कि रायदिघी के रेंज अधिकारी सहित वन विभाग के कर्मचारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

बैकुंठपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान शंकर दास ने कहा, "श्रीकांत पल्ली के पास जंगलों से अक्सर बाघ निकल आते हैं। सोमवार को एक मछुआरे ने नदी किनारे बाघ के पदचिन्ह देखे।" उन्होंने बताया कि नदी किनारे एक मरे हुए मवेशी को फेंका गया था, जिसने शायद बाघ को गांव की ओर खींच लिया। स्थानीय लोगों और वनकर्मियों ने बाघ की दहाड़ सुनने का दावा किया है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। 'वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया' के फील्ड अधिकारी सम्राट पाल के अनुसार, "शायद यह बाघ अज़मलमारी (स्थानीय नाम: बैठकभांगा) के जंगल से नदी पार करके गांव में घुसा है।" उनका कहना है कि मातला नदी से जुड़ी ओरियन खाड़ी पार करके बाघ किशोरीमोहनपुर पहुंचा होगा। कुछ दिन पहले बैकुंठपुर के एक ग्रामीण पर बाघ के हमले का मामला भी सामने आया था। वन विभाग बाघ को जंगल में वापस ले जाने के प्रयास कर रहा है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।

 

अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित ये खबर भी पढ़े : अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस