
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में अपना सबसे सस्ता एंड्रॉइड स्मार्टफोन Nokia 1 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में सबसे एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड ओरियो का Go एडिशन दिया है। फोन की कीमत $85 (करीब 5,500 रुपए) तय की गई है। नोकिया (Nokia) के राइट्स वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने बार्सिलोना में चल रहे इंडिया में इसकी कीमत क्या होगी इस बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। बता दें कि नोकिया का इंडिया में मिलने वाला सबसे सस्ता एंड्रॉइड स्मार्टफोन Nokia 2 है। जिसकी कीमत 6,999 रुपए है।
अगर आप को पीएम मोदी से कुछ कहना है तो ऐसे 5 मिनट में आपकी बात पहुंच जाएगी…
2 कलर में मिलेगा फोन
नोकिया ने इस स्मार्टफोन को डार्क ब्लू और वॉर्म रेड कलर में लॉन्च किया है। ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल से इस फोन की सेलिंग शुरू हो जाएगी। वहीं इस फोन के लिए Xpress-on ने चार कलर्स में बैक कवर लॉन्च कर दिए हैं। ये नीला ग्रे यलो और पिंक है। इन सभी के लिए $7.99 (करीब 520 रुपए) खर्च करने होंगे।
Nokia 1 के फीचर्स
Nokia 1 स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 8.1 ओरिया (Go edition) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसके साथ इसमें 4.5 इंच की FWVGA डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन (480×854 पिक्सल) है। फोन में 1.1GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर है जो 1GB LPDDR3 रैम के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल है जो फिक्स्ड फोकस लेंस और LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
फोन की इंटरनल मेमोरी 8GB है जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये 4G VoLTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके साथ इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n ब्लूटूथ v4.2 GPS/ A-GPS FM रेडिया Micro-USB और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। फोन में 2150mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि 9 घंटे का टॉक टाइम और 15 दिन का स्टैंडबाई बैकअप देती है।
अगर आप Jio के ग्राहक है तो ये खबर जरूर पढ़ना, कहीं फंस न जाएं आप…
इसमें 4.5 इंच की FWVGA डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन (480×854 पिक्सल) है। फोन में 1.1GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर है जो 1GB LPDDR3 रैम के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल है जो फिक्स्ड फोकस लेंस और LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
फोन की इंटरनल मेमोरी 8GB है जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये 4G VoLTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके साथ इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n ब्लूटूथ v4.2 GPS/ A-GPS FM रेडिया Micro-USB और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।