श्री जी की बड़ी कुंज में धूमधाम से मनाई गई निंबार्क जयंती
निंबार्क जयंती कार्यक्रम में मौजूद लोग।
मथुरा। वृंदावन के रेतिया बाजार स्थित श्रीजी की बड़ी कुंज में निंबार्क जयंती महोत्सव के चतुर्थ दिवस विद्वत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंडित राजाराम मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि मानव जन्म का एक ही लक्ष्य है। अखंड आनंद की प्राप्ति, जो हमें भगवान निम्बार्काचार्य द्वारा प्रदत्त माधुर्य उपासना से ही प्राप्त होती है। विद्वत गोष्ठी में उपस्थित विद्वानों तथा रसिक संतों ने भगवान निंबार्काचार्य की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित पवन शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे डॉ.चंद्र प्रकाश शर्मा ने निंबार्क संप्रदाय की उपासना बताते हुए कहा कि भगवान निंबार्काचार्य प्रभु माधुर्य उपासना के आचार्य थे। जिन्होंने जीव जगत के कल्याण के लिए रसोपासना का मार्ग दिखाया। वही ब्रज किशोर त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
