एफसीआई गोदाम में काम पर लौटे मजदूर, ठेकेदार से वार्ता विफल होने पर हड़ताल की चेतावनी

एफसीआई गोदाम में काम पर लौटे मजदूर, ठेकेदार से वार्ता विफल होने पर हड़ताल की चेतावनी

पलामू। भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में शनिवार को अनलोडिंग का कार्य हुआ। मजदूर विभिन्न गैंग में ट्रैकों से खाद्यान्न अनलोड करते देखे गए। हालांकि मजदूरों ने रविवार को ठेकेदार से सकारात्मक वार्ता होने के बाद कम पर बने रहने का निर्णय लिया है। वार्ता विफल होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। 29 दिसंबर की सुबह ट्रक से खाद्यान्न उतारने के दौरान दूसरे ट्रक से दबकर ईश्वरी यादव (35) ठेका मजदूर की मौत हो गई थी। ईश्वरी यहां सात वर्ष से कार्य कर रहा था। वह रामगढ़ के हुटार इलाके का रहने वाला था। गोदाम में 200 से अधिक मजदूर काम करते हैं।

घटना के बाद मजदूरों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही डेड बॉडी को रात 9 बजे तक गोदाम परिसर में ही रखा था। रात्रि में मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि रविवार को ठेकेदार आएंगे और उनसे सकारात्मक वार्ता करेंगे। सारे लोग इसी आश्वासन पर काम पर लौटे ताकि काम भी होता रहे और उनकी मांग पर भी पहल की जा सके। इसके बाद मजदूरों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा। अनलोडिंग कार्य में लगे मजदूरों ने शनिवार को बताया कि सारे मजदूर दोपहर 12 बजे काम पर लौटे। रविवार को ठेकेदार से वार्ता होगी। साथी मजदूर ईश्वरी यादव के आश्रित को 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी के साथ-साथ अनलोडिंग कार्य चार रुपए प्रति बोरा की मांग की जाएगी। वार्ता सफल होने पर सारे लोग काम करेंगे अन्यथा हड़ताल की जाएगी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

प्रेमी ने प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर की हत्या ,फैली सनसनी प्रेमी ने प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर की हत्या ,फैली सनसनी
उत्तर प्रदेश  : जौनपुर से एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सोमवार की रात महिला...
सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर चांदी, सोने की घटी चमक
स्टॉक मार्केट में ग्लेन इंडस्ट्रीज की जोरदार एंट्री
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
न्यूयॉर्क और पांच उपनगरों में तूफान से तबाही, न्यू जर्सी में आपातकाल
वीजा प्रक्रिया में देरी के कारण 5000 से अधिक भारतीय तीर्थयात्री काठमांडू में फंसे