सुशील कुमार मोदी का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: राज्यपाल

सुशील कुमार मोदी का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: राज्यपाल

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है राज्यपाल ने एक्स के जरिये मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अपने सेवाभाव से बिहार के विकास में मोदी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके परिवारजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वहीं दूसरी ओर रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे सुशील मोदी के निधन से मन व्यथित है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने वाले सुशील के साथ के संस्मरणों से अत्यंत भावुक हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।




Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा
आईपीयल: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना हुआ।...
जस्टिस बीआर गवई मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती  के रहने वाले 
 सेना को दी खुली छूट, कार्रवाई का टाइम और टारगेट तय करें:पीएम मोदी
 आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना 
आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025: इन राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा 
अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
ट्रक-बाइक की भिड़ंत के बाद लगी आग, युवक जिंदा जला, गर्भवती पत्नी झुलसी