केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे डालने की साजिश: संजय सिंह

केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे डालने की साजिश: संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में जेल की सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची। सिंह ने जेल से बाहर आने के दो दिन बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर केजरीवाल के खिलाफ गलत बयान देने के लिए मगुंटा राघव रेड्डी पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। रेड्डी दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा कि राघव रेड्डी के पिता, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के खिलाफ 16 सितंबर, 2022 को कार्रवाई की गई थी। सिंह को भी आबकारी नीति मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। 

सिंह ने आरोप लगाया, ''उन (श्रीनिवासुलु रेड्डी) पर केजरीवाल के खिलाफ गलत बयान देने के लिए दबाव डाला गया लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उनके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया। लगातार पूछताछ के बाद राघव रेड्डी ने केजरीवाल के खिलाफ अपना बयान बदल दिया और वह भी एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन गए।'' 

सिंह ने आरोप लगाया, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे डालने के लिए एक बड़ी साजिश रची गयी है। शराब घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार है और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल है।'' भाजपा और रेड्डी परिवार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़ विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़
प्रयागराज। विद्या भारती के विद्यालयों में छात्र संसद का गठन किया जाना छात्रों के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना का एक...
जींद : पौधारोपण अभियान चलाएगी सर्व जातीय दाडऩ खाप
झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से सम्मानित
बौद्ध गुरु दलाई लामा दो साल बाद लद्दाख यात्रा पर रवाना, डेढ़ माह का रहेगा यह दौरा
शहडाेल। शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद, ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
'शल्यकॉन 2025' एआईआईए की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से