मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने बुधवार को मोहराबादी मैदान में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तमाम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अब तक गयी तमाम तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौबे ने अधिकारियों से विशेष रूप से कहा कि यह आयोजन भव्य तरीके से बिना किसी परेशानी से संपन्न हो। इसको लेकर हर एक तैयारी का बारीकी से निरीक्षण करें ताकि यह कार्यक्रम भव्य तरीके से सम्पादित हो सकें। प्रधान सचिव ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कार्यक्रम में भारी भीड़ होगी, जिसके लिए तमाम व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की आवश्यकता है। लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेगें। उन्हें कार्यक्रम देखने में कोई असुविधा ना हो। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट, के लिए अतिरिक्त एलईडी की व्यवस्था रखनी होगी। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता केवल कृष्ण अग्रवाल, जिला जन संपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर और इस आयोजन से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

चंपारण में 6 साइबर फ्राॅड गिरफ्तार, पाकिस्तान एवं नेपाल से कनेक्शन आया सामने चंपारण में 6 साइबर फ्राॅड गिरफ्तार, पाकिस्तान एवं नेपाल से कनेक्शन आया सामने
पूर्वी चंपारण। जिला साइबर थाना की पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिला...
2.5 करोड सायबर ठगी के मामले में नागदा से 6 आरोपी गिरफ्तार
धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी
हाई काेर्ट के आदेश के बाद महिला फार्मेसिस्ट बर्खास्त, गलत हलफनामा देने का आराेप
रामानुजगंज में लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय का सफल ऑपरेशन, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री  साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सुशासन तिहार: संवाद से समाधान की सार्थक पहल