गरीबों के बीच कंबल वितरण कर पुलिस अधिकारी ने मनाया नव वर्ष

गरीबों के बीच कंबल वितरण कर पुलिस अधिकारी ने मनाया नव वर्ष

खूंटी। वैसे तो नव वर्ष का आनंद लोग अपने ढंग से मनाते हैं, कोई परिवार के साथ नव वर्ष का आनंद पिकनिक आदि मनाकर कर उठाते हैं, तो कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अलग ढंग से ही नव वर्ष का लुत्फ उठाते हैं, जो अपने साथ ही गरीबों के हि को ध्यान मे रखकर पर्व-त्योहार मनाते हैं। इन्हीं में एक हैं झारखंड पुलिस के एक कनीय अधिकारी सत्यजीत कुमार। वर्तमान में रनिया थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सत्यजीत कुमार को अपने दोस्तों और परिवार के साथ नव वर्ष का त्योहार गरीबों कें साथ मनाने में अधिक आनंद का अनुभव करते हैं। 2024 के पहले दिन जहां लोग अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ नव वर्ष का लुत्फ उठा रहे थे, वहीं सत्यजीत कुमार गरीबों को कंबल और गर्म कपड़े देकर अपने नव वर्ष का उत्सव मना रहे थे। इस संबंध में सत्यजीत कुमार ने कहा कि एक जनवरी को तो सभी लोग नव वर्ष का आनंद उठाते ही हैं, पर जो संतुष्टि गरीबों के साथ सत्सव मनाने में हैं, वह कहीं नहीं मिल सकती।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जींद : पौधारोपण अभियान चलाएगी सर्व जातीय दाडऩ खाप जींद : पौधारोपण अभियान चलाएगी सर्व जातीय दाडऩ खाप
जींद। सर्व जातीय दाडऩ खाप चबूतरा पालवां पर मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता खाप के प्रधान सूरजभान घसो ने शनिवार...
झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से सम्मानित
बौद्ध गुरु दलाई लामा दो साल बाद लद्दाख यात्रा पर रवाना, डेढ़ माह का रहेगा यह दौरा
शहडाेल। शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद, ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
'शल्यकॉन 2025' एआईआईए की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया संयुक्त निरीक्षण