डेढ़ क्विंटल जावा महुआ को पुलिस ने किया नष्ट
By Mahi Khan
On
रांची। पिठौरिया पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान लगभग डेढ़ क्विंटल से ज्यादा जावा महुआ नष्ट किया गया है। साथ ही कई देशी अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया है। यह अभियान पिठौरिया के किसान चौक, मुंडा टोली सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। हालांकि अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब और अन्य नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
10 Jul 2025 06:49:51
फ़िरोज़ाबाद, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ,राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन विद्युत तकनीकी कर्मचारी
टिप्पणियां