पूर्वी सिंहभूम में जलमीनार के नीचे दबकर वृद्ध महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम में जलमीनार के नीचे दबकर वृद्ध महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम। जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड में मंगलवार दोपहर जलमीनार ढहने से सालो हांसदा (70) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह पानी लेने के लिए जलमीनार के पास गई थी। जब वह बर्तन में पानी भर रही थी, तभी जलमीनार गिर गया और सालो हांसदा उसके नीचे दब गई। सालो हांसदा के पति मेघराई हांसदा तथा उसके बेटे दसमत हांसदा की पहले ही मौत हो चुकी है। सालो हांसदा सात साल के पोते मेघराई हांसदा के साथ घर पर रहती थी। जानकारी अनुसार, पूर्वी सिंहभूम में स्थित इस मंदा गांव में पंचायत निधि से कुछ साल पहले जलमीनार का निर्माण करवाया गया था। लोहे की जलमीनार में जंग लग चुकी थी। उसकी दो खूंटी पहले से टूट चुकी थी। उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई थी। इसी जलमीनार से करीब 50 परिवारों की प्यास बुझती थी।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विद्युत उप केन्द्र एस एन फीडर पर विद्युत कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति ने निजी करण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन विद्युत उप केन्द्र एस एन फीडर पर विद्युत कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति ने निजी करण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
    फ़िरोज़ाबाद, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ,राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन विद्युत तकनीकी कर्मचारी
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की माैत और पांच घायल
सरकार का दावा- इस साल 50 हजार नौकरियां मिलेंगी
राशिफल : 10 जुलाई, जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी
ट्रैक्टर पलटने से चालक सह मालिक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बेहोश कर चोरी करने के मामले में महिला गिरफ्तार