बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

 नई दिल्ली। बर्फीली हवाओं ने बुधवार को दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ा दी। दिन भर लोग ठंड से परेशान रहे। हल्की धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। नतीजा, अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री कम रहा वहीं सात इलाकों में यह 4.5 से छह डिग्री तक कम रहा।
इसीलिए वहां कोल्ड डे की स्थिति रही। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

कितना रहा तापमान
बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 60 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। एसपीएस मयूर विहार दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहां का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर में 6.2 डिग्री रहा।

उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं आ रही
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसके चलते ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार को हवा की रफ्तार चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विज्ञानियोें का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में यही स्थिति बनी रहेगी।

सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा होगा जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास वहीं न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री रहेगा। सात जनवरी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। सात से नौ तक अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री वहीं न्यूनतम आठ से नौ डिग्री के आसपास रहेगा। नौ जनवरी को हल्की बरसात होने के भी आसार हैं।
क्या है कोल्ड डे और शीत लहर
मौसम विभाग जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या इससे ज्यादा नीचे दर्ज किया जाता है तो उसे कोल्ड डे कहते हैं। इसी तरह जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या इससे नीचे दर्ज होता है तो वह शीत लहर की स्थिति होती है।

Tags: cold web

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फीफा क्लब विश्व कप 2025 के फाइनल में बनाई जगह  चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फीफा क्लब विश्व कप 2025 के फाइनल में बनाई जगह
ईस्ट रदरफोर्ड। ब्राज़ीलियाई स्ट्राइकर जोआओ पेड्रो के दो शानदार गोलों की बदौलत चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर फीफा...
बोटाफोगो के नए कोच बने दाविदे अंचेलोटी  
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंधों के दिए संकेत
दिल्ली-यूपी में आज होगी धुआंधार बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही का दौर जारी
पत्रकारिता की नाक कटाने पर तुला 'गोदी मीडिया'
खुद की हत्या की अफवाह फैलाकर बेकसूर को मारने वाला गिरफ्तार
धर्मांतरण का धंधा: विदेशी फंडिंग और सामाजिक विघटन का षड्यंत्र