पलामू। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत हैदरनगर रेलवे स्टेशन से सटे रेल पटरी से शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान बिहार के कटिहार निवासी 50 वर्षीय शिवचरण ऋषि के रूप में हुई है। स्टेशन प्रबंधक मो. सलाउद्दीन की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट जपला की टीम ने शव को कब्जे में लिया है। रेलवे के अनुसार मजदूर शिवचरण ऋषि हैदरनगर स्टेशन परिसर में ही रहता था। सफाई का कार्य करता था और प्लेटफार्म पर ही सोया करता था।
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।