दिल्ली में शीतलहर और कोहरे ने लोगों की बढ़ा दी परेशानी 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे नौ घंटे तक दृश्यता शून्य रही। विभाग के मुताबिक इस मौसम में पहली बार इतने लंबे समय तक इतना घना कोहरा छाया रहा और घने कोहरे के कारण शनिवार को 81 रेलगाड़ियां विलंब से चलीं, जबकि 15 फ्लाइट्स का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। पालम में शाम छह बजे से सुबह तीन बजे तक नौ घंटे के लिए दृश्यता शून्य रही। इसके साथ ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से महज 0.7 डिग्री अधिक है। 

फ्लाइट्स और ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है असर
'दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल)' ने सुबह छह बजकर 56 मिनट पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के उतरने और उड़ान भरने का सिलसिला जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट तृतीय के अनुरूप नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ 

अटूट आस्था का संदेश, ‘खड़े हनुमान जी’ की प्रतिमा को नहीं हिला सका प्रशासन ये खबर भी पढ़े : अटूट आस्था का संदेश, ‘खड़े हनुमान जी’ की प्रतिमा को नहीं हिला सका प्रशासन

वहीं, घने कोहरे से रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे ने बताया कि कुल 59 ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 22 ट्रेन करीब आठ घंटे की देरी से चल रही हैं।

कैसा रहेगा रविवार का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा सुबह के समय दक्षिण-पूर्व से चार किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। शाम और रात के समय धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

नहीं सुधर रही दिल्ली की हवा
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 378 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत