Punjab और Haryana में ठंड का प्रकोप जारी

   Punjab और Haryana में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठंड के बीच तापमान में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। दिन भर कोहरा और धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग भी शीतलहर का अलर्ट जारी कर चुका है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घना कोहरा हो सकता है। राजधानी दिल्ली में भी दो डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब- हरियाणा में गिरा तापमान

पंजाब और हरियाणा इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। चंडीगढ़ में नए साल पर कड़ाके की ठंड से जनता परेशान रही। इस दौरान शहर का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 11 के आसपास दर्ज हुआ। पंजाब में भी बर्फीली हवाएं बह रही है। लुधियाना और पटियाला में तापमान में गिरावट के बाद लोग भीषण ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। यह अधिकतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। 

विजिबिलिटी पर पड़ रहा असर

 देश के कई शहरों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही है। देहरादून, पटियाला, बीकानेर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, अजमेर, भोपाल में विजिबिलिटी शून्य रही। वहीं चंडीगढ़, अंबाला, गोरखपुर में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अगले दो दिन ठंड का कहर देखने को मिलेगा। संभावना है कि दो दिन के बाद स्तिथि में सुधार हो सकता है।

ऐसा है राजधानी दिल्ली का हाल

मौसम विभाग की मां ने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तापमान गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फ्यूल स्विच बंद होने से हुआ एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त फ्यूल स्विच बंद होने से हुआ एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
एएआईबी ने अहमदाबाद एयर इंडिया बी 787-8 विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की एएआईबी ने इस हादसे पर 15...
सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता को किया गया गिरफ्तार
थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
श्रावण मास /काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम