पोरबंदर में कोस्टगार्ड  हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

तकनीकी खराबी आने की फिलहाल संभावना, जांच के आदेश दिए गए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कोस्ट गार्ड ने जांच के दिए आदेश
  • दो महीने पहले भी अरब सागर में क्रैश हुआ था हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली। गुजरात के पोरबंदर में रविवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की संभावना जताई गई है, इसलिए कोस्ट गार्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। दो महीने पहले भी अरब सागर में क्रैश हुए ध्रुव हेलीकॉप्टर की जांच इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम कर रही है।

भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर अमित उनियाल ने इस घटना में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना रविवार सुबह पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हुई है। क्रैश के दौरान घायल हुए दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि हेलीकॉप्टर से कूदने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान कुछ तकनीकी खराबी आने से गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। कोस्ट गार्ड के पास 16 एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर हैं, जिन्हें बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने डिजाइन और निर्मित किया है। तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दो महीने पहले भी अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं

आईसीजी के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव के लापता पायलट इन कमांड का पार्थिव शरीर पोरबंदर से लगभग 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र से बरामद किया गया था। दुर्घटना के दूसरे दिन ही हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने के साथ चालक दल के दो सदस्यों के पार्थिव शरीर समुद्र से बरामद किए गए थे। इसके बाद आईसीजी ने अपने एएलएच ध्रुव बेड़े की सुरक्षा जांच के आदेश दिए थे, जिसमें उड़ान नियंत्रण और ट्रांसमिशन सिस्टम पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसके साथ ही घटना की गहन जांच होने तक मल्टी मिशन हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। गुजरात के पोरबंदर में आज यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने दो माह पूर्व हुई दुर्घटना के बाद एएलएच ध्रुव फ्लीट के सेफ्टी अपग्रेडेशन का काम पूरा किया है।

पिछले साल भी एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव कई दुर्घटनाओं का शिकार हुआ था। डिजाइन संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे ध्रुव फ्लीट को पिछले साल कई बार उड़ान भरने से रोक दिया गया था। सिलसिलेवार दुर्घटनाओं के कारण इस हेलीकॉप्टर के फ्लाइट सेफ्टी रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हो गए थे। इसके बाद एचएएल ने इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर में मॉडर्न कंट्रोल सिस्टम अपग्रेड किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार