मुख्यमंत्री ने पुलिस जासूस भेजने के दावों को किया खारिज

    मुख्यमंत्री ने पुलिस जासूस भेजने के दावों को किया खारिज

गुवाहाटी । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने म्यांमार स्थित प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्वा) के कैंप में पुलिस जासूस भेजने के दावों को खारिज करते हुए उल्फा (स्वा) प्रमुख से निर्दोषों को सजा न देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि असम पुलिस द्वारा म्यांमार स्थित उल्फा (स्वा) शिविर में कोई जासूस नहीं भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि मानस बरगोहाईं असम पुलिस का हिस्सा नहीं हैं। बरगोहाईं ने खुद बयान दिया है कि वह 'जेस्ट' नामक संस्थान में पढ़ रहा था। यहां तक कि हमने क्रॉस-चेक किया है और पता चला है कि वह एक डिप्लोमा है। इंजीनियर है और सब इंस्पेक्टर (एसआई) बनने के लिए एक परीक्षा देनी होती है जो उसने नहीं दी है। इसलिए मुझे लगता है कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है और परेश बरुवा को गलतफहमी है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि लड़के को दंडित न किया जाए।

इस संदर्भ में रविवार को असम पुलिस द्वारा भी स्पष्टीकरण दिया गया था कि मानस नाम के किसी भी व्यक्ति को असम पुलिस की विशेष शाखा में भर्ती नहीं किया गया था। नहीं ऐसे किसी व्यक्ति को उल्फा (स्वा) के कैंप में म्यांमार ही भेजा गया था।

उल्लेखनीय है कि यू ट्यूब के वीडियो में उल्फा (स्वा) नेताओं द्वारा संगठन के संविधान का 'उल्लंघन' करने के लिए मानस बरगोहाईं उर्फ मुकुट असम की गिरफ्तारी की घोषणा करते हुए दिखाया गया है।

अपनी गिरफ्तारी के बाद मुकुट ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से आरोप लगाया कि उसे असम पुलिस के अधिकारियों ने उल्फा (स्वा) की जासूसी करने के लिए भेजा था। उन्होंने 2021 से असम पुलिस की विशेष शाखा के साथ अपने काम और उल्फा (स्वा) की गतिविधियों पर नजर रखने के मिशन में अपनी भागीदारी का आरोप लगाया था।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फारबिसगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, निकाला गया आकर्षक परेड फारबिसगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, निकाला गया आकर्षक परेड
फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य ध्वजारोहण काली मंदिर मैला मैदान में एसडीओ शैलजा...
सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री  साय
ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस 
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह : मुख्यमंत्री साय
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर, तो मुख्यमंत्री साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया, गिनाई सरकार की उपलब्धि 
कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में तिरंगा फहराया