केन्द्र सरकार जानबूझकर झारखंड को कर रही है डिस्टर्ब: अलका लांबा

राहुल गांधी खूंटी में पांच फ़रवरी को न्याय यात्रा में शामिल होंगे

केन्द्र सरकार जानबूझकर झारखंड को कर रही है डिस्टर्ब: अलका लांबा

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस महिला के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि झारखंड को जानबूझकर केंद्र सरकार डिस्टर्ब कर रही है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थानों के की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई हेमन्त सरकार को परेशान किया जा रहा है। लेकिन ना तो राहुल गांधी डरे थे और ना ही हेमंत सोरेन की सरकार डर रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भी राहुल गांधी को इसी तरह ईडी के द्वारा परेशान किया जा रहा था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार झारखंड के सरकार को डिस्टर्ब करना चाहती है। और इसी के तहत संवैधानिक संस्थाओं के द्वारा हेमंत सरकार को परेशान किया जा रहा है। बिहार में नीतीश सरकार पर भी दबाव बनाकर ही नीतीश कुमार को भाजपा में लाया गया है। लेकिन झारखंड में केंद्र सरकार के मंसूबों को पानी फेर जाएगा। राहुल गांधी जल्द झारखंड में न्याय यात्रा के लिए आने वाले है। एक-एक सवालों का जवाब दिया जाएगा।

इससे पूर्व रांची पहुंचने पर लांबा ने सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचकर भागवत बिरसा मुंडा की प्रतिमाह पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विधानसभा सभागार पहुंचकर 24 जिले के कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लिया। लोक सभा विधान सभा चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ हैं। युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय है। कांग्रेस पार्टी ने न्याय के हक मिलने तक देशवासियों के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहेगी। मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीय अलका लांबा का भारत जोड़ो यात्रा के पूर्व आगमन होना महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और महिला सदस्यों को काफी उर्जा मिली है। इनका दिशा-निर्देश से महिला कांग्रेस हर पदाधिकारी काफी सशक्त हुई। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महिला कांग्रेस जिला से लेकर बूथ स्तर तक जाएगी। महिलाओं की पार्टी से जोड़कर उनकी समस्याओं के निदान पर कार्य करेगी।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिव्यांग से डेढ साल तक काम लेकर वेतन नहीं देने पर मांगा जवाब दिव्यांग से डेढ साल तक काम लेकर वेतन नहीं देने पर मांगा जवाब
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने दिव्यांग संविदा कर्मी से करीब डेढ साल तक काम करवाकर उसे वेतन नहीं देने और बाद...
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में खाली कराया दो लाख उनसठ हजार लाख वर्ग फिट अतिक्रमण
संदिग्ध परिस्थितियाें में गर्भवती महिला और बेटी की मौत 
निर्वाचन आयुक्त से मिलकर विधायक  ममता राकेश ने जताई निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका
स्टेट बैंक के कॉमन सर्विस सेंटर में करोड़ों की हेरा फेरी करने वाला संचालक गिरफ्तार
 खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था, 10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
तीन शराब तस्कर दबोचे, भारी मात्रा में शराब बरामद