नौ जून को भाजपा मनाएगी सभी मंडलों में उत्सव

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बन रही एनडीए सरकार की खुशी में मनाया जाएगा उत्सव

नौ जून को भाजपा मनाएगी सभी मंडलों में उत्सव

रांची। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे देश से नव निर्वाचित सांसद गण दिल्ली पहुंच रहे हैं। साथ ही सभी प्रदेशों से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष ,जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र के संयोजक, प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता नौ जून को तीसरी बार मोदी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इधर, प्रदेश भाजपा ने झारखंड के सभी सांगठनिक मंडलों में शपथ ग्रहण के अवसर पर उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडलों में आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। बाबूलाल मरांडी ने आज कहा कि झारखंड की जनता ने एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया था, जो साकार हो रहा है। प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भ्रष्ट, निकम्मी और तुष्टिकरण में आकंठ डूबी ठगबंधन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 46 जोड़ों का विवाह सम्पन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 46 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 46 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
जिले के 1400 मरीज को गेल इंडिया ने गोद लेकर बाटी पोषण सामग्री
एसएसबी भिनगा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच का आयोजन
#हरदोई-गणतंत्र दिवस की धूम: मदरसों में तिरंगा लहराया
न्याय के साथ हो रहा विकास , ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
उद्योग-पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, सरकारी विभाग ने निकाली आकर्षक झांकियां
डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस पर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।