एशिया की सबसे बड़ी हथियार प्रदर्शनी 10 फरवरी से बेंगलुरु में
नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी 'एयरो इंडिया' का 15वां संस्करण 10 से 14 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु में एयर फोर्स स्टेशन येलहंका में आयोजित किया जाएगा। इस बार की थीम 'द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज' रखी गई है, जिसमें विदेशी और भारतीय फर्मों के बीच साझेदारी बनाने और स्वदेशीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के नए मार्ग तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी की दिशा में भारत रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयरो इंडिया ने 1996 से अब तक 14 संस्करणों के साथ प्रमुख एयरोस्पेस प्रदर्शनी के रूप में विश्व स्तर पर अपनी जगह बना ली है।कार्यक्रम के पहले तीन दिन 10, 11 एवं 12 फरवरी को व्यावसायिक दिन होंगे, जबकि 13 एवं 14 फरवरी को आमजन मेले के साक्षी बन सकेंगे।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन, मंथन स्टार्ट-अप कार्यक्रम, शानदार एयर शो होगा। इसके अलावा भारत ब्रिज-अंतरराष्ट्रीय रक्षा और वैश्विक जुड़ाव के माध्यम से सुगम बनाना विषय पर मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी की दिशा में रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
