"सबरीमाला मंदिर जाने वाले भक्त बाबर मस्जिद ना जाएं"

एक बार फिर से विवादित बयान देकर फंसे टी.राजा सिंह

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

हैदराबाद। गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अयप्पा स्वामी के भक्तों को केरल के सबरीमाला मंदिर की यात्रा के दौरान वावर मस्जिद में न जाने की सलाह दी है। उनके इस विवादित बयान को लेकर विपक्ष ने उनकी आलोचना करना भी शुरू कर दिया है।  
 
राजा सिंह ने की दशकों से चली आ रही प्रथा को तोड़ने वाली बात
परंपरा के अनुसार, अयप्पा स्वामी के भक्त सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले वावर मस्जिद जाते हैं। यह प्रथा कई दशकों से चली आ रही है। कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी मुद्दे पर बयान देते हुए कहा था कि अयप्पा स्वामी के भक्त उन्हें गुमराह करने के लिए रची गई साजिश का शिकार हो रहे हैं। आगे उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मैंने कुछ अयप्पा स्वामी पूजा कार्यक्रम देखे हैं जहां दरगाह में आने वाले और उसमें आस्था रखने वाले लोगों को आमंत्रित किया जाता है। कभी-कभी, मुसलमानों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। हम कहां जा रहे हैं और क्या हम किसी जाल में नहीं फंस रहे हैं?
 
"वावर मस्जिद ना जाएं वरना अपवित्र हो जाएंगे"
राजा सिंह ने आगे कहा कि अयप्पा भक्तों को यह समझना चाहिए कि हिंदू धर्म स्पष्ट रूप से सिखाता है कि हिंदुओं को कब्रों पर झुकना या हाथ नहीं जोड़ना चाहिए। उनके मुताबिक मस्जिद जाने से दीक्षा माला पहनने वाले स्वामी अपवित्र हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केरल में  सबरीमाला जाने वाले सभी अय्यप्पा स्वामियों से मेरा निवेदन है कि रास्ते में मस्जिद पड़ती है। उस मस्जिद में कोई भी अय्यप्पा स्वामी ना जाए।
 
कई अयप्पा भक्तों का मानना ​​है कि वावर मस्जिद का दौरा सबरीमाला तीर्थयात्रा का एक अभिन्न अंग है। सबरीमाला मंदिर के खुले रहने के दौरान लगभग 160 दिनों तक भक्त मंदिर और मस्जिद में आते हैं। एरुमेली शहर में वावर मस्जिद और सबरीमाला मंदिर के बीच की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है।
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र