“बूथ जीतो सीट जीतो” का मंत्र देंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल  

“बूथ जीतो सीट जीतो” का मंत्र देंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल  

-कानुपर मंडल से शुरू हुए कार्यकर्ता समागम का अगला पड़ाव मुरादाबाद मंडल का रामपुर, कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी शुरू 
-आगामी 02 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी कार्यकर्ताओं को देंगी संदेश

लखनऊ।  औद्योगिक नगरी कानुपर मंडल के कानपुर जनपद से शुरू हुए कार्यकर्ता समागम का अगला पड़ाव मुरादाबाद मंडल का रामपुर जनपद है। आगामी 02 दिसंबर 2023 को यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यकर्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सामाजिक न्याय की विचारधारा को धार देते हुए और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा संदेश देंगी।

अपना दल (एस) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में आयोजित होने वाले इस समागम को लेकर पार्टी के स्थानीय विधायक शफीक अहमद अंसारी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक और चौपालों के माध्यम से हमसब की नेता और पार्टी की सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। 

खासतौर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी का रामपुर जनपदीय संगठन पूरी ऊर्जा के साथ जुटा है। इस कार्यकम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे।पार्टी प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर की धरती से हमसब की नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत दीलाने के लिए कार्यकर्ताओं को “बूथ जीतो सीट जीतो” का मंत्र देंगी। 

प्रवक्ता ने बताया कि अपना दल (एस) का विस्तार छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित सोनभद्र जनपद, बुंदेलखंड में झांसी, तराई में बहराईच से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रामपुर तक हो चुका है। 2023 के हुए उपचुनाव में रामपुर की बहुचर्चित विधानसभा स्वार सीट जीत कर पार्टी नीला-केशरिया झंडा फहरा चुकी है। इस सीट से पार्टी के विधायक शफीक अहमद अंसारी हैं।

प्रदेश के इन मंडलों के जनपदों में हो चुके हैं कार्यक्रम…
-05 अगस्त 2023 को कानपुर मंडल के कानपुर जनपद
-02 से 03 सितंबर तक वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक सह कार्यशाला 
-04 सितंबर 2023 को देवीपाटन मंडल के बहराईच जनपद
-02 अक्टूबर 2023 को लखनऊ मंडल के रायबरेली जनपद
-17 अक्टूबर 2023 को प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ जनपद
-04 नवंबर 2023 को अयोध्या मंडल के अध्योध्या जनपद

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
नई दिल्ली  । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण शनिवार रात अचानक भगदड़...
प्रदेश में मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में करेंगे मल्टीस्टोरी इंडस्ट्री बिल्डिंग का भूमिपूजन
आज दो सत्रों में आयोजित होगी राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा
राज्यपाल पटेल आाज से ग्वालियर एवं श्योपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगेr Title
डुमांटो हिल्स: अरुणाचल प्रदेश की अनूठी प्राकृतिक धरोहर
प्रयागराज महाकुम्भ में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों मे पहुंचेगे सीएम एवं राज्यपाल
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों को लेकर दूसरा विमान भारत लौटा