नई दिल्ली: आज की रात चांद धरती के काफी करीब होगा। चांद की धरती से इतनी करीबी लगभग 1000 साल बाद देखी जाएगी। यह अपने आप में ही एक रोमांचकारी दृश्य होगा, लेकिन पृथ्वी के करीब होने के बाद भी आप इस सुपरमून को नहीं देख पाएंगे। ये बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है कि आप चाह कर भी चांद को आज के दिन आसमान में नहीं देख पाएंगे। आज के दिन आसमान में चांद की रोशनी नहीं होगी क्योंकि आज अमावस्या की भी रात है।
पृथ्वी से कितनी दूरी पर होगा चांद
आज New Moon धरती से करीब 356,568 किलोमीटर दूरी पर होगा। खास बात ये कि न्यू मून की पृथ्वी से इतनी करीबी 1337 सालों बाद देखी जाएगी। वहीं भविष्य में दोबारा इस दृश्य को लंबे अरसे बाद ही देखा जाएगा। जानकारों की मानें तो चांद की पृथ्वी से इतनी दूरी अगले 345 साल बाद ही होगी, यानि आपके जीवन में घटने वाली यह घटना आपके लिए पहली और आखिरी बार होगी।-
पहले कब आया था चांद इतने करीब
चांद को धरती के इतने करीब आपने अपने इस जीवन में नहीं देखा होगा क्योंकि इतिहास में ये घटना 11 वीं शताब्दी में घटी थी। सबसे रोचक बात तो यह कि चांद की दूरी पृथ्वी से कभी भी एक समान नहीं रहती है। जब चांद धरती से ज्यादा दूरी पर होता है तो यह करीब 252088 मील की दूरी पर होता है, जबकि चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो यही दूरी 225623 मील की हो जाती है। इसके अलावा एक और बात आपको निराश कर सकती है वह यह कि चांद हर साल पृथ्वी से 1 इंच की दूरी पर जा रहा है। चांद के पृथ्वी से दूर जाने का दावा स्पेस एजेंसी नासा की ओर से किया गया है।