धूम धाम से मनी शिवपूजन शास्त्री की जयंती

भोजपुर: प्रखंड के शिवपूजन सिंह शास्त्री +2 माध्यमिक विद्यालय नरवर-भागीरथा के प्रांगण मे धूमधाम से मनाई गई जयंती। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख शिवपूजन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख ललिता देवी,पूर्व प्राचार्य सुग्रीम प्रसाद सिंह,पूर्व प्राचार्य भगवान सिंह अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।प्रभारी प्राचार्य मीना ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बोली की सपनों को साकार करने के लिए कृतसंकल्पित थे शास्त्री जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। आज की पीढ़ी को ऐसे नेताओं की जीवन शैली से सीख लेने की जरूरत है।शास्त्री जी दिनारा प्रखंड के निरंजनपुर गांव के साधारण परिवार में जन्मे थे। गांव की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के वे बाद काशी हिदू विश्वविद्यालय से शास्त्री किए। वे संसद में बिक्रमगंज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
भगवान सिंह ने कहा कि शास्त्री जी ने अपने जीवन में चार पुस्तकें भी लिखी है। वे जीवनपर्यंत,भुखमरी के विरुद्ध संघर्ष करते रहे। ऐसे महान विभूति की जयंती में शामिल हो कर अपने को धन्य समझ रहा हूं।शिवपुजन शास्त्री एक महान विभूति थे। उन्होंने भूखमरी के खिलाफ बहुत बड़ा जंग छेड़ा था। इन्हीं नेताओं की देन है कि समाज के सबसे निचले तबके की दशा सुधारने के लिए सरकार अनेक महात्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है। शास्त्री जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। मौके पर प्रभारी प्राचार्य मीना,प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद सिंह,शिक्षक विजय कुमार,उपेन्द्र कुमार,ओमप्रकाश सिंह,कृष्णानंद सिंह,पिन्टु यादव,सत्येंद्र कुमार रात्रेय, ललन कुमार यादव,अरविंद कुमार पांडेय,नरेंद्र सिंह,विकास कुमार,द्विजेन्द्रनारायण तिवारी,प्रतिभा कुमारी, उमेशचंद्रा,मोहम्मद अंसार अंसारी,राजेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह,रामायण सिंह,सीताराम बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।