जनता खुद लड़ी है चुनाव, केन्द्र में बनेगी आईएनडीआई की सरकार : अखिलेश यादव

 सपा अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम से पूर्व लखनऊ में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पूर्व लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने 'देश के नाम, सपा का पैगाम नाम' के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जनता ने खुद लड़ा है। जनता भाजपा के खिलाफ आंदोलित है। इस लोकसभा चुनाव में इंडी (आईएनडीआईए) गठबंधन जीतने जा रहा है।

इंडी की जीत देश की जनता की जीत है। जनता के आशीर्वाद से केन्द्र में आईएनडीआई की सरकार बनेगी।अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए से कहा कि बीजेपी ने जाति को जाति के साथ लड़वाया है। बीजेपी सरकार ने पेपर लीक करवाया, चुनावी बॉन्ड से भ्रष्टाचार किया। भाजपा ने देश को मंदी का शिकार बनाया।

महंगाई को कम नहीं किया।सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने पार्टी में अपराधियों को शामिल किया। किसानों के लिए तीन काले कानून लाई थी। किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। भाजपा ने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा ने जनता की जान को खतरे में डाला है। भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है। विकास के झूठे आंकड़े देकर जनता को ठगा है।


Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से...
हाई काेर्ट के आदेश के बाद महिला फार्मेसिस्ट बर्खास्त, गलत हलफनामा देने का आराेप
रामानुजगंज में लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय का सफल ऑपरेशन, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री  साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सुशासन तिहार: संवाद से समाधान की सार्थक पहल
दूसरे दिन बढ़ी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई
सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, साप्ताहिक आधार पर सोना 1,910 रुपये तक उछला