कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर । ज्येष्ठ मास के पावन छठवे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर रेती चौक ,स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यअतिथि कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास महाराज  द्वारा लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। 

            समाजसेवी अमन सिंह द्वारा अयोजित भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए महंत रवींद्र दास ने भगवान श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार का पर्व सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
                  इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी और बिल्डर इंजीनियर संजीत श्रीवास्तव, युवा नेता मनीष सिंह,अमन सिंह,ओम प्रकाश अग्रवाल, गुड्डू चौरसिया, अनिल चौरसिया, दीपक पांडे, हरेंद्र मिश्रा,उपेंद्र ,मिश्रा जितेंद्र तिवारी,  सौरभ, दिनेश सिंह, राजन, राजमणि तिवारी, रोहित, विराट उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।         

मौसम 27 मई: 36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 27 मई: 36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति माशाटाइल से विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति माशाटाइल से विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की मुलाकात

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा