जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 19 से 21 दिसम्बर 2022 आयोजन स्थल झासी में आयोजित किया जायेगा।

संत कबीर नगर, 08 दिसम्बर 2022(सू0वि0)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित वर्ष 2022-23 में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 19 से 21 दिसम्बर 2022 आयोजन स्थल झासी में आयोजित किया जायेगा। जिसके लिये जिला स्तरीय चयन/ ट्रायल्स दिनांक 13.12.2022 को मा० श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 14.12.2022 को लिया जायेगा। अतः इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय संत कबीर नगर समय 11 बजे अपने आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।